पूर्व मंत्री व BJP नेता के घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर रविशंकर प्रसाद का सरकारी आवास स्थित है। यहां पर बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे आग लगने की घटना हुई। दमकल, विभाग को शुरुआत में कोठी नंबर-2 में आग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच करने पर पता चला कि यह कोठी नंबर-21 है जो रविशंकर प्रसाद का निवास स्थान है।

आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई

आपको बता दें कि आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही वक्त में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Ravishankar Aag 1 22Scope News

नहीं पता चली असली वजह

वहीं शुरुआती तौर पर आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर कॉल मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंचीं। पहले एड्रेस को लेकर थोड़ा असमंजस था, लेकिन टीम ने जल्द ही सही लोकेशन (कोठी नंबर 21) पर पहुंचकर आग बुझाई गई। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था।

पूर्व मंत्री व BJP नेता के घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां
पूर्व मंत्री व BJP नेता के घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार से मिलीं मेयर सीता साहू, मकर संक्रांति की दी बधाई…

Saffrn

Trending News

गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का...

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना...

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...

बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...

Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में...

बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...

बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img