Advertisement
Advertisement

Petrol भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, एक युवक चढ़ गया था…

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां एक मालगाड़ी के पेट्रोल से भरे वैगन में आग लग गई। आग लगने के बाद रेलवे स्टेशन समेत आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटना कटिहार के लाभा रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि लाभा रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल से भरा एक मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी। अचानक गुरुवार की शाम करीब 6 बजे के करीब आग लग गई।

आनन फानन में रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाए जाने तक रेलवे स्टेशन की तरफ ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस दौरान कटिहार-कुमेदपुर और बारसोई वाया कुमेदपुर कटिहार रेलखंड पर परिचालन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान रेलकर्मियों ने मौके से एक झुलसा हुआ युवक भी बरामद किया।

मामले में सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोनपुर से गोवाहटी जा रही पेट्रोल भरी एक ट्रेन लाभा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। शाम के करीब 6 बजे एक युवक मालगाड़ी के वैगन के ऊपर चढ़ गया और इस दौरान वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसके शरीर में आग लग गई और युवक झुलस गया। इसी वजह से ट्रेन के वैगन में भी आग लगी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर कटिहार और लाभा से दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। झुलसे हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। आग लगने से रेलवे को कोई क्षति नहीं हुई है। आग से झुलसने वाले युवक की पहचान लाभा के कैसर के रूप में की गई। फ़िलहाल वैगन पर युवक के चढ़ने की वजह की जांच में आरपीएफ जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Scorpio and Auto में टक्कर, आधा दर्जन घायल

Petrol Petrol Petrol

Petrol

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...