Fire : दीपावली के दिन गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जलकर खाक

धनबाद: कोयलांचल में एक ओर जहां दीपावली के मौके पर पूरा शहर रोशनी में नहा रहा था और पटाखों की आवाज से पूरा इलाका गूंज रहा था, वहीं दूसरी ओर धनबाद के बारामुरी इलाके में शर्मा डेकोरेटर के गोदाम में अचानक आग लग गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि दीवाली के त्योहार में पूरा इलाका मग्न था। इसी बीच अचानक गोदाम में आग लग गई। यह आग कैसे लगी यह किसी को भी नहीं पता चला। गोदाम से धुंआ निकलता देख लोगों को इसका पता चला। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में अपने स्तर से इसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे।

गोदाम में लगी आग – डेकोरेटर के सामान थे गोदाम में

अंत में इस बात की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गोदाम में रखें डेकोरेटर के तमाम सामग्री जलकर खाक हो चुके थे।

गोदाम के मालिक के अनुसार गोदाम में लाखों रुपए के डेकोरेटर के सामान रखे हुए थे जो कि जलकर खाक हो गये। इससे गोदाम मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

 

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img