जमशेदपुरः साउथ इंडियन बैंक, साकची कालीमाटी रोड शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग बुझाने के लिए झारखंड अग्निशमन सेवा की 2 गाड़ियां लगी हुई है। आग की लपटे देख कर अगल-बगल के बिल्डिंगों में भय अफरातफरी मची है।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही तत्काल बैंक को खाली करवा लिया गया। इसके कारण किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ
रिपोर्टः- लाला जुबीन


















