Patna: हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी कई दमकल की गाड़ियां

349
Advertisment

पटना : राजधानी पटना के पॉश बाजार में से एक हथुआ मार्केट में आज भीषण आग लग गई.

Advertisment

आग की चपेट में कई दुकानों के आने की सूचना है.

बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी है.

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

बताया जाता है कि दमकल की 16 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं. हथुआ मार्केट में अचानक से आग लगने के बाद शुरुआत में किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्‍या हुआ है. इसके बाद लोग आग बुझाने में जुट गए. साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई.

patna fire1 22Scope News

आग बुझाने में करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत

जानकारी के अनुसार, हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग ने बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं. आग इतनी भयावह है कि उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के जवानों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. हथुआ मार्केट में आग की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी दुकान में हुई शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी और वह धीरे-धीरे अन्‍य दुकानों तक भी फैल गया. नुकसान का आकलन अभी तक नहीं लगाया जा सका है.

कई जगहों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां

हथुआ मार्केट भी भीषण आग लगने से अग्निशमन विभाग में भी खलबली मच गई. आग की भयावहता को देखते हुए दानापुर, पटना सिटी, कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ, हाजीपुर आदि जगहों से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं. कुल मिलाकर दमकल की 16 छोटी-बड़ी गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने के काम में जुटी हैं. अग्निशमन विभाग के डीआईजी विकास कुमार ने भी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Advertisement