शाहनबाज आलम के मंत्री बनते ही जोकीहाट विधान सभा में शुरु हुई आतिशबाजी

Araria- जोकीहाट विधायक शहनवाज आलम का पैतृक गांव सिसौना में जमकर आतिशबाजी हो रही है. पूरे गांव में मिठाइयां बांटी जा रही है. लोगों में हर्ष का माहौल है, लोग उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं. करीबन यही स्थिति पूरे जोकीहाट विधान सभा क्षेत्र की है. दरअसल यह खुशी और लोगों का उद्गार शाहनवाज आलम को महागठबंधन की सरकार में मंत्री बनाने को लेकर है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं शाहनवाज आलम

यहां बता दें कि शाहनवाज आलम पूर्व मंत्री और राजद के वरीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम तस्लीमुद्दीन के तीसरे बेटे हैं. उनका राजनीतिक सफर महज 4 वर्षों का है और इन चार वर्षो में उन्हे मंत्री बनाया जाना बड़ी उपलब्धि है. यह दूसरी बार विधायक चुने गये हैं.  

2017 में पिता की मौत के बाद 2018 के लोकसभा उपचुनाव में जोकीहाट के विधायक और शाहनबाज के बड़े भाई सरफराज आलम ने जदयू विधायक पद से इस्तीफा देकर राजद  के चुनाव चिह्न पर लोकसभा लड़ा और जीत दर्ज किया.

जोकीहाट सीट खाली होने पर राजद ने उपचुनाव में शाहनबाज को मैदान में उतारा और जीत दर्ज मिली. लेकिन 2020 में अंतिम समय में राजद ने टिकट नहीं दिया तो शाहनबाज आलम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लियें और दुबार जीत मिली. पिछले महीने ही उन्होने AIMIM के चार विधायकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. अब उन्हे मंत्री पद मिला है. शाहनबाज आलम दिल्ली लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट हैं.

रिपोर्ट-मंटू भगत

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...