GAYA: गया में अपराधियों का आतंक इन दिनों बढ़ता जा रहा है. अपराधी लोगों के घरों में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां मुरली हिल मोहल्ला के रहने वाले वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के घसर बीती रात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. पार्षद ने इसको लेकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उनका आरोप है कि बीती देर रात अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी की. जिसमें किसी तरह वे बाल-बाल बच गए.

गोलीबारी: चुनावी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
इस बारे में कुंदन कुमार ने बताया कि वे पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या-11 से चुनाव लड़े थे और जनता ने उन्हें जीत भी दिलाई. लेकिन चुनाव जीतने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार इस्तीफे की मांग करते हुए धमकी दी जा रही है. जिसकी जानकारी आवेदन के माध्यम से कोतवाली थाना और वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई थी. इस बीच लगभग करीब 10 से 11 बजे की रात 10 से 15 की संख्या में अपराधी पहुंचकर गोलीबारी की.
साथ ही घर के आगे बने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई. उन्होंने कहा कि सभी अपराधी हथियारों से लैस थे और चेहरे को ढक रखा था. जिस कारण उन्हें पहचान नहीं पाए. उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है.
वार्ड के लिए लगातार कर रहे हैं बेहतर कार्य

पार्षद ने कहा कि जनता के आह्वान पर चुनाव लड़ा और जीत भी हुई. वार्ड में जनता के लिए लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी से नाराज कुछ लोग लगातार टारगेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी गया के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाना को आवेदन के माध्यम से दिया गया है. लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई.
रिपोर्ट: आशीष
- Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! चांदी के गहनों के साथ कट्टा और कारतूस बरामद
- Ramgarh Rail Facilities: गोला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से लेकर सांकी तक डबल लाइन, DRM के सामने उठीं ये मांगें
- Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों में ट्रैक्टर जब्त; 1000 माइनिंग कांस्टेबल होंगे तैनात
Highlights


















