Advertisment

छेड़छाड़ का विरोध करने पर FIRING, 1 जख्मी

जहानाबाद: जहानाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल का इलाज अस्तपाल में चल रहा है। घटना ओकरी थाना क्षेत्र के अरहिट गांव की है जहां युवती के भैंसुर ही युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी का विरोध करने पर उसने गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। गोलीबारी के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना को लेकर घायल ने बताया कि मेरी मौसेरी बहन जिसकी शादी मेरे ही गांव में हुई है के साथ उसके अपने ही भैंसुर छेड़छाड़ करते थे। युवती की शिकायत पर आज परिवार में इस मामले में बातचीत की जा रही थी तभी छेड़छाड़ के आरोपी ने गोली चला दी। गोली घायल के पैर में लगी है जिससे वह जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक इलाज कर डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- गोपालगंज पुलिस ने HARDCORE NAXAL को दबोचा, हथियार और चरस बरामद

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

FIRING FIRING FIRING

FIRING

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...