Advertisment

आपसी रंजिश में वृद्ध की हत्या, रिश्तेदारों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

कटिहारः मनिहारी थाना क्षेत्र के बोलिया के पास आपसी रंजिश में एक वृद्ध को उसके रिश्तेदारों ने गोली मार दी। वहीं घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल वृद्ध मोहम्मद उस्मान घर के बाहर सड़क पर खड़े थे, तभी उनके रिश्तेदारों ने उन पर गोली चला दी, गोली सीधे उनके पेट में लगी।  आनन-फानन में ग्रामीणों ने मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने रेफर करते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

परिजनों ने बताया कि मृतक मोहम्मद उस्मान के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश थी, जिस कारण मोहम्मद उस्मान की हत्या कर दी गई, घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

रिपोर्ट-श्याम

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...