पहले JP Nadda फिर पीएम आएंगे बिहार, राजद- कांग्रेस ने कहा ‘कुछ तो है’ तो जदयू भाजपा…

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री JP Nadda 7 नवंबर को बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 7 नवंबर को करीब 3:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा पटना पहुंचेंगे और वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लोक आस्था का महापर्व की अद्भुत छटा देखने के लिए गंगा घाट पर जायेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बचपन पटना में ही बीता है, और बिहार से उनका बड़ा ही गहरा नाता है। छठ मैया की अनुपम छटा देखने के साथ ही वे डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम करेंगें। वही 15 नवंबर को प्रधानमंत्री के बिहार दौरा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 तारीख के पहले भी बिहार आ रहे हैं। वह दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे।

जदयू ने कहा ‘विशेष राज्य के दर्जा की मांग दुहराएँगे’

अब इसको लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। बिहार में एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी जदयू भी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने पर स्वागत कर रही है। जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिहार से गहरा नाता रहा है इसलिए छठ पूजा में भगवान सूर्य की आराधना करने बिहार आ रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वह बिहार के जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करने आएंगे तो उस समय भी हमारी पुरानी ही मांग कायम रहेगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बिहार को विशेष पैकेज देने की मांग को हम उनके सामने एक बार फिर से दोहरायेंगे।

केंद्रीय नेताओं का दौरा दिखाता है की ‘कुछ तो है’

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एनडीए पर हमलावर है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार डिरेल हो चुकी है। कहीं ना कहीं अंदर खाने में खींचतान, जूतम्पैजार की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए और बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने के लिए बिहार में लगातार केंद्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बिहार दौरा और फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा जिसमें भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के तमाम घटक दल के शीर्ष नेताओं को शामिल रहने का निर्देश स्पष्ट करता है कि अंदरखाने में कछ ना कुछ तो है।

सीएम से बदला लेने आ रहे हैं भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस भी राजद के सुर में सुर मिलाते हुए कह रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नीचा दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छठ पर्व में पटना आ रहे हैं।‌ आस्था के महापर्व में भारतीय जनता पार्टी इतनी छोटी राजनीति कर रही है कि छठ पर्व के दिन राजनीति करने पटना आ रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के दिन छठ घाटों का दौरा करते हैं तब बिहार के दोनों डिप्टी सीएम अठन्नी और चवन्नी की तरह दिखाई देते हैं। इसी का बदला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नीतीश कुमार को अठन्नी चवन्नी दिखाने के लिए उतारने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें-   Shravani Mela में कांविरयों के सेवा करने वालों का किया सम्मान, उप मुख्यमंत्री ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

JP Nadda JP Nadda JP Nadda JP Nadda JP Nadda JP Nadda JP Nadda JP Nadda

JP Nadda

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img