पटना : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। सभी पार्टियां चुनावी रंग में रंग भी चुकी है। बिहार में पहले चरण का चुनाव कल यानी शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू होगी। करीब 92,602 वोटर पहली बार वोट डालेंगे। हर बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है।

संवेदनशील बूथ जानिये…
पहले चरण में पांच हजार से अधिक संवेदनशील बूथ है। संवेदनशील बूथ पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। सामान्य बूथ पर सात बजे बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 1701 संवेदनशील बूथ, जमुई लोकसभा क्षेत्र में कुल 1659 संवेदनशील बूथ, गया लोकसभा क्षेत्र में कुल 995 संवेदनशील बूथ और नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल 666 संवेदनशील बूथ है।
किस-किस जिले में कितने मतदाता
1. नवादा – 8 उम्मीदवार – 20,06,124 मतदाता
2. जमुई – 7 उम्मीदवार – 19,07,126 मतदाता
3. गया – 14 उम्मीदवार – 18,16,816 मतदाता
4. औरंगाबाद – 9 उम्मीदवार – 15,91,961 मतदाता
कल थम गया प्रचार अभियान
आपको बता दें कि इस बीच कल यानी बुधवार को शाम पांच बजे पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार थम गया। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर वोट करने की अपील करेंगे। बता दें कि बिहार में पहले चरण में औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ये चारों जगहों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
यह भी पढ़े : आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
कुमार गौतम और अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights



















