भभुआ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार …

कैमूर: भभुआ में पुलिस ने चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों की गिरफ्तारी की गयी है. भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी की अगुवाई में चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से 18 मोबाईल फोन, तीन लैपटॉप, दो जोड़ा पायल और एक मंगलसूत्र की भी बरामदगी की गयी है.

गिरफ्तार व्यक्तियों में मुख्य रूप से प्रदीप पटेल, देवा साह, विजय शंकर पांडेय, दीपक कुमार शामि हैं, जो कि भभुआ थाना क्षेत्र के शिवों गांव के निवासी बताये गये. वहीं गिरफ्तार पंकज कुमार मोकारी गांव निवासी हैं.

जानकारी के मुताबिक 29 नवंबर को कोचाड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसे लेकर थाना को लिखित आवेदन दिया गया था. जिसके बाद पुलिस नियमित रूप से छापेमारी अभियान चला रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस चोर गिरोह के मुख्य सरगना प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की. तो उनसे अपने दो अन्य साथियों, जो कि देवा साह और विजय शंकर पांडेय इस घटना में शामिल हैं, उनका नाम बताया.

इस जानकारी के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक ने टीम गठित कर अभियान चलाया. अभियान चलाकर पुलिस ने अन्य चोरों की गिरफ्तारी की. गिरफ्तारी के दौरान चोरी किए गए सामानों को भी बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह भी स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए मोबाईल आदि सामानों को वे मोकरी के पंकज कुमार के दुकान में बेच दिया करते थे.

इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि कैमूर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एक टीम गठित कर छापेमारी कर कांड का उद्भेदन किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के निशानदेही पर आगे भी छापेमारी की जा सकती है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है.

रिपोर्ट- देवव्रत

आरोपी अशोक अग्रवाल को बेल, क्या मनगढ़ंत कहानियों पर आधारित था सरकार गिराने का आरोप!

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...