रांची में आज पांच लाख लोग रहेंगे पानी से वंचित, 12 घंटे जलापूर्ति ठप

रांची: राजधानी की करीब पांच लाख आबादी को शुक्रवार, 25 अप्रैल को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। यह आपूर्ति ठप रूक्का जलाशय से जुड़े पुराने फिल्ट्रेशन प्लांट की साफ-सफाई और पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के कारण की जा रही है।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि यह कार्य जरूरी मरम्मत और रखरखाव के मद्देनजर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मरम्मत कार्य देर रात तक खिंच सकता है, ऐसे में शुक्रवार रात्रि को भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकेगी। जल आपूर्ति अब सीधे शनिवार, 26 अप्रैल को ही संभव हो पाएगी।

रूक्का जलाशय से जिन क्षेत्रों में जल पहुंचाया जाता है, उनमें बूटी मोड़, बीआईटी मेसरा, कोकर, नामकुम, कांटाटोली, चुटिया, डोरंडा, मेन रोड और रातू रोड जैसे घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में शुक्रवार को हजारों परिवारों को पीने का पानी खरीदना पड़ेगा या वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना होगा।

फुटी हुई पाइपलाइनों की मरम्मत जुमार पुल, श्रीराम ऑटोमोबाइल मेसरा, रुक्का मोड़, रहमान हॉस्पिटल, हुटुप और अल्पाइन फैक्ट्री के पास की जाएगी। इन स्थानों से पिछले कई दिनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

नगर निगम और जलापूर्ति विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, हालांकि यह सुविधा सभी प्रभावित लोगों को कवर कर पाएगी या नहीं, इसे लेकर संदेह बना हुआ है।जल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक पानी का संग्रहण पहले से कर लें और पानी का दुरुपयोग न करें।


Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img