Advertisment

मॉनसून की चाल धीमी, 14 जून को झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में मॉनसून की सुस्त चाल ने फिलहाल गर्मी बढ़ा दी है, लेकिन राहत की उम्मीद भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 14 जून को रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जून को राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों में 14 जून को गरज के साथ वर्षा की संभावना अधिक है, जबकि उत्तर झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रह सकता है।

गुरुवार की बात करें तो राज्य के कुछ जिलों—जैसे साहिबगंज और पाकुड़—में देर रात हल्की बारिश हुई। वहीं, मेदिनीनगर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 18 जून तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...