प्रथम झारखंड स्टेट ट्राइबल सांसद वुशु प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, खिलाड़ियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

रांची. सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची स्थित जे.डी. बिरला सभागार में आयोजित प्रथम झारखंड स्टेट ट्राइबल सांसद वुशु प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 5 जून से प्रारंभ होकर 12 जून तक आयोजित इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए वुशु खेल की विभिन्न तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “राज्य के आदिवासी युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है, उन्हें उचित मंच, संसाधन एवं कुशल मार्गदर्शन प्रदान करने की। इस शिविर का आयोजन इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया है, जिससे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।”

उन्होंने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों एवं सीनियर पदक विजेता खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागियों को उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनकी खेल-क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में एल. प्रदीप कुमार सिंह एवं दीपक गोप ने विशेष योगदान दिया। शिविर में झारखंड राज्य के सीनियर पदक विजेता खिलाड़ियों की उपस्थिति ने भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक समृद्ध किया।

समापन समारोह में डॉ. कविता सिंह, मिथिलेश साहू, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू एवं एल. प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के संचालन का दायित्व शिवेन्द्र दुबे एवं हरिदास कुमार ने सफलतापूर्वक निभाया। संपूर्ण आयोजन में सरला बिरला विश्वविद्यालय का सक्रिय सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...