नवीन जायसवाल ने 62 लाख घरों के लिए जलापूर्ति योजना अधूरी रहने पर उठाया सवाल

रांची: झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने जल जीवन मिशन के तहत 62 लाख घरों को जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह योजना पहले 2022 तक पूरी होनी थी, लेकिन बाद में इसे 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब राज्य सरकार का कहना है कि इसे 2026 तक पूरा किया जाएगा।

नवीन जायसवाल ने विधानसभा में कहा कि सरकार ने पहले 2024 तक योजना पूरी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह अधूरी है। उन्होंने पूछा कि इस योजना की कुल लागत कितनी है, केंद्र और राज्य सरकार को इसमें कितना योगदान देना था और अब तक केंद्र सरकार से कितना फंड प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार का कितना बकाया है।

राज्य सरकार के मंत्री ने जवाब में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक 34 लाख 24 हजार घरों में जलापूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना केंद्र और राज्य सरकार के बीच 50-50% के अनुपात में चल रही है, लेकिन जब तक केंद्र से पूरी राशि नहीं मिलेगी, राज्य अपनी पूरी हिस्सेदारी नहीं लगा सकता।

मंत्री के अनुसार, जल जीवन मिशन की कुल लागत 24,665.30 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 12,257.83 करोड़ और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 12,407.47 करोड़ रुपये है। अब तक केंद्र से केवल 5,917 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि राज्य सरकार ने अपनी ओर से 5,810 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार को केंद्र से अभी भी 3,300 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त करनी है।

नवीन जायसवाल ने विधानसभा में सरकार से पूछा कि जब जलापूर्ति योजना 2026 तक पूरी नहीं हो सकती, तो वर्तमान में पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जहां पानी की भारी किल्लत है, वहां मिनी एचवाईडीटी (हाई इंटेंसिटी डीप ट्यूबवेल) जैसी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

इस मुद्दे पर बहस के दौरान मंत्री और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हिस्सेदारी पहले नहीं देती, बल्कि कार्य पूरा होने के बाद ही फंड जारी करती है। इस पर मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक “नीरव मोदी वाला कैलकुलेटर” लेकर बैठे हैं और गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Inflation Impact: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़े राशन, दूध और साबुन...

 पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से रांची समेत झारखंड में रोजमर्रा के सामान महंगे हो गए हैं। दूध, दाल, साबुन और बस किराये पर असर...

JAC Vocational Result 2026: इंटर वोकेशनल परीक्षा में 95.48% छात्र सफल,...

जैक ने इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 95.48 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष से...

Jharkhand DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60%...

 झारखंड सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% करने जा रही है। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग...

CBSE OSM Controversy: री-इवैल्युएशन में गलत Answer Sheet अपलोड होने का...

 सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने री-इवैल्युएशन में गलत आंसर शीट अपलोड होने का आरोप लगाया है।CBSE OSM...

JPSC JET Exam Update: शिक्षा और ओड़िया विषय की रद्द परीक्षा...

 जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा की रद्द हुई शिक्षा और ओड़िया विषय की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 14 जून...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img