47.62 करोड़ की लागत से बनेगा ओरमांझी में Flyover, जाम से मिलेगी राहत

Ranchi: राजधानी रांची में Flyover का नेटवर्क फैलता ही जा रहा है। तीन Flyover का उद्घाटन शहर में हो चुका है कई और बनने के तैयारी में हैं इसी बीच अब ओरमांझी में भी एक Flyover का निर्माण किया जाएगा। रांची –रामगढ़ मार्ग से चलने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रांची–रामगढ़ मार्ग पर एनएच-20 स्थित ओरमांझी चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।

फ्लाईओवर की अनुमानित लागत 47.62 करोड़ है

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित Flyover की लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये तय की गई है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से ओरमांझी इलाके में जाम से बड़ी राहत मिली है। भारी वाहनों के फ्लाईओवर से गुजरने के कारण नीचे यातायात दबाव कम होगा।

Read More: असम और बंगाल में JMM लड़ेगा विधानसभा चुनाव? सीएम हेमंत के बयान से बढ़ी सियासी हलचल 

फ्लाईओवर का निर्माण तीन स्पैन संरचना के आधार पर किया जाएगा

बता दें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने Flyover निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। फ्लाईओवर का निर्माण तीन स्पैन संरचना के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 1×15 मीटर, 1×30 मीटर और 1×15 मीटर के स्पैन शामिल होंगे। इसके दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिससे स्थानीय यातायात को सुविधा मिलेगी और यात्रियों का सफर सुगम होगा।

 

 

 

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...

Jharkhand Building Regularization: अवैध भवनों को वैध कराने की आवेदन अवधि...

झारखंड में बिना नक्शा बने भवनों को वैध कराने की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सात लाख भवनों के मुकाबले सिर्फ 4500 आवेदन मिले,...