मैट्रिक में पंजीयन के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों को दिखानी होगी कक्षा आठवीं की मार्क्स शीट

रांची: राज्य में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्राइवेट (स्वतंत्र) परीक्षार्थी के रूप में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों को अब आठवीं परीक्षा पास करने की माक्स शीट से लेकर विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) दिखाना होगा.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. जैक सचिव द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कक्षा नौवीं में स्वतंत्र विद्यार्थियों के पंजीयन फॉर्म को अनुमोदित करने के पूर्व उनकी कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई की पूरी जानकारी लेना सुनिश्चित करेंगे.

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पंजीयन फॉर्म के अनुमोदन के पूर्व विद्यार्थियों के नामांकन पंजी, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित हो) कक्षा आठ उत्तीर्ण करने का अंक पत्र का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है. कक्षा

11वीं में स्वतंत्र विद्यार्थियों के पंजीयन फॉर्म को अनुमोदित करने के पूर्व उनके 10वीं के मार्क्स शीट, पंजीयन रसीद विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र, नामांकन पंजी, आधार कार्ड का सत्यापन करने

को कहा गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस संबंध में सभी जिलों को फॉर्मेट भी भेजा गया है. फार्मेट में मांगी गयी जानकारी के अनुरूप पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...