धनबाद में व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित कार पार्ट्स की दुकान (कार सेंटर) के मालिक धोबाटांड़ निवासी दीपक अग्रवाल को अपराधियों ने शनिवार की रात उनकी दुकान में गोली मार दी. गले में गोली लगते ही दीपक जमीन पर गिर पड़े.

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार की रात करीब 8.45 बजे दीपक अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे थे. सामने एक ग्राहक और उनका स्टॉफ मुद्रिका मौजूद था. अचानक सामने से एक अपराधी ने गोली चलायी जो दीपक की गर्दन में लगी.वह जमीन पर गिर गये. स्टॉफ को लगा कि उनका मोबाइल गिरा होगा. वह उसी को उठा रहे हैं. कुछ देर तक गिरे रहने के बाद उसे शक हुआ.तब  उसने काउंटर के पास खून बहते देखा।इसके बाद उन्हें ऑटो में बैठा जोड़ा फाटक स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. सिटी सेंटर के एक अस्पताल उनके स्टाॅफ ने उनहो भर्ती करवाया जहां उनका इलाज शुरू हुआ।चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर है. एक दुकानदार ने बताया कि घटना के पहले वह दुकान के बाहर खड़ा था. उसी समय एक व्यक्ति अपने चेहरा पर मफलर बांध कर दुकान के सामने दो मिनट तक घूमता रहा. इसके बाद अचानक गोली चला दी. गोली चलते ही उसके पास एक बाइक आयी और वह बैठ कर फरार हो गया.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल सप्लाई बाधित, रांची समेत कई जिलों के...

झारखंड में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने से कई पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। गुमला, बेड़ो, सिसई समेत कई इलाकों में ईंधन संकट...

NEET UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की City Intimation Slip,...

 NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त...

Jharkhand Weather Alert: प्री-मानसून Rain ने बढ़ाई चिंता, वज्रपात से तीन...

 झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। वज्रपात से तीन लोगों की मौत हुई है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और...

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img