जेपी कारा में जयप्रकाश नारायण को प्रतिमा पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किया माल्यार्पण

Hazaribagh: लोकनायक जयप्रकाश नारायण आज के दिन ही 81 वर्ष पूर्व अंग्रेजी सरकार से लोहा लेते हुए जेपी कारा से अपने साथियों के साथ फरार हुए थे ।
जेपी कारा
जेपी कारा

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हजारीबाग सेंट्रल जेल से जेल ब्रेक किए हुए आज 81 साल पूरे हो गए है और इसी उपलक्ष्य में आज भारत के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आज सुबह सुबह जेपी कारा हजारीबाग पहुंचे तथा वहां स्थित जेपी नारायण की प्रतिमा पे मलयर्पण किया ।

माल्यार्पण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए यशवंत सिन्हा ने बताया कि आज ही के दिन 1942 में जयप्रकाश नारायण अपने 5 साथियों के साथ जेल की बेड़ियों को तोड़ कर यहां से फरार हो गए थे तथा बाद में पकड़े गए और बहुत यातनाएं सही ।

जेपी कारा में जयप्रकाश नारायण को प्रतिमा पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने किया माल्यार्पण

वही पत्रकारों के 5 राज्यों में चुनाव तथा खुद चुनाव लडने की अफवाह पे उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का असर जरूर आगामी लोकसभा चुनाव में पड़ेगा वही खुद के चुनाव लडने की बात पे उन्होंने कहा की हजारीबाग में अफवाह का बाजार गर्म रहता है पर वो क्लियर कर रहे है की अब वो किसी पार्टी में नही है और अब चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है

Giridih By Election: SIR के बाद झारखंड में पहली बार होगा...

गिरिडीह विधानसभा सीट पर सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उपचुनाव होगा। SIR के बाद 19 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी,...

JAC Certificate Correction: प्रमाण पत्र में नाम, माता-पिता का नाम और...

 JAC ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र में नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में सुधार का मौका दिया है। आवेदन 30 सितंबर तक...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के लिए...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आपत्ति, विलोपन और सुधार के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि है। Form-6, Form-7 और...