पलामू के किसानों की मांग लेकर डीसी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

PALAMU: पलामू को सूखा घोषित करने सहित किसानों को बिजली पानी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने उपायुक्त अजंनलेयु डोडे से मुलाकात की.

उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है.

इसको लेकर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से अविलंब राहत कार्य पहुंचाने की मांग की है.

उन्होंने इस वर्ष कम बारिश होने पर चिंता जताई है. श्री त्रिपाठी ने कहा कि खाद्यान को लेकर दूसरे देश हम पर निर्भर रहते थे,

ऐसी स्थिति रही तो हमें भी दूसरे देश का मुंह देखना पड़ेगा.

पलामू को सूखा घोषित करने की मांग : बारिश के इंतजार में पथराई किसानों की आंखें


वर्षा जल की आस लगाए पलामू के किसानों ने अपने- अपने खेतो में धान के बीज लगा दिए हैं.

लेकिन वर्षा नहीं होने से सभी बीज मर रहे हैं. पलामू के किसान इस चिंता से काफी परेशान हैं

कि अगर वर्षा नहीं हुई तो इस बार पलामू सुखाड़ ग्रस्त हो जायेगा. आपको बता दें कि वर्षा आषाढ़ मास से शुरू होती है

जिसमें खरीफ फसल में धान, तिल, मक्का, आदि की खेती होती है. जिसके लिए पानी की आधी आवश्यकता होती है.

जिसमें वर्षा जल की काफी आवश्यक होती है. लेकिन अबकी बार आषाढ़ मास से सावन आ चुका है पर

अब तक पलामू में ढंग से हल्की फुल्की बारिश भी नहीं हुई है. जिससे किसान काफी परेशान हैं.

इन्हीें मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी उपायुक्त से मिले. मौके पर श्री त्रिपाठी ने बताया कि

पलामू, गढ़वा, लातेहार में बारिश नहीं होने के कारण किसान बेहाल है.मौके पर भोला पांडे,

रामप्रवेश सिंह, बलराम पांडे, रंजन दुबे, जिसान खान, लक्की खां, शैलेस चंद्रवंशी, कौशल दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे.

पलामू के संतरे से सजेगी राजधानी की मंडियां, सैंकड़ों एकड़ में लहलहा रही है फसल

क्या केएन त्रिपाठी लेने जा रहें सोनिया गांधी का स्थान?

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...