Advertisment

JDU छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व विधायक पूनम देवी

पटना : बिहार कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रेसवार्ता किया गया। चुनाव के समय नेताओं का एक-दूसरे दल में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पूर्व विधायक पूनम देवी जदूय छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद थे।  अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सदस्यता दिलवाई।

GOAL Logo page 0001 14 22Scope News

कांग्रेस ज्वाइंन करने के बाद पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि श्रीराम ने तो 14 साल वनवास काटा था लेकिन हमने 24 साल वनवास काटकर फिर से कांग्रेस में आई हूं।

पूनम देवी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जीना मुहाल हुआ है। प्राय: सभी सीट पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टी जीत रही है। महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चार चरणों में जो चुनाव हुआ है उन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे लीड कर रही है। एक दो सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है और बीजेपी बुरी तरीके से इस बार हारने वाली है। बीजेपी के कारण लाखों युवा बेरोजगार हो गए। अखिलेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केवल हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद करते हैं। हिंदू हम लोग भी हैं। हमने बार-बार कहा है कि हम राम के पुजारी हैं और वह राम के व्यापारी है। बीजेपी के कारण लाखों युवा बेरोजगार हो गए। 22 अरबपति को 16 लाख करोड़ माफ हुए।

अखिलेश सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह गरीबों के बेटा नहीं है और दुनिया भर के धनवान आदमी उनके मित्र हैं।

यह भी पढ़े : अखिलेश का नीतीश पर हमला, कहा- चुनावी फायदे के लिए अनंत को जेल से निकाला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...