Advertisment

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कमिटी आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रथम बैठक आज आज बिहार कांग्रेस सदाकत आश्रम में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में कांग्रेस के नेता सकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार साथ ही साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सभी नेताओं को चुनाव को लेकर टास्क भी दिया गया। महागठबंधन में जिस तरीके से सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है उस पर भी को कांग्रेस पार्टी चर्चा की।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार इलेक्शन कमिटी ने यह फैसला लिया है कि और यह प्रस्ताव पारित किया है कि सर्वसम्मत से हमलोग अलाकमान पर यह अपना फैसला छोड़ते हैं और सीटों का भी। अखिलेश सिंह ने कहा कि हम लोगों ने 40 सीट पर तैयारी किया है लेकिन एलाइंस है और जहां सिंबल मिलेगा सब पर कांग्रेस पार्टी काम करेगी।

वहीं बिहार में कांग्रेस के 15 से 16 सीटों के डिमांड पर अखिलेश प्रशाद सिंह ने कहा कि पिछली बार 10 सीटों पर लड़े थे। चुकी उस समय कई सारी पार्टियां थी। वह अब गठबंधन से बाहर हो चुकी हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी जीतनराम मांझी की पार्टी थी। इस बार पिछली बार से दो-तीन सीटें ज्यादा हमलोग डिमांड करते हैं। हमलोग सीटों के बंटवारे को लेकर काफी फ्लेक्सिबल है और महागठबंधन के साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे। वहीं एनडीए नेताओं के द्वारा 40 की 40 सीट पर जीत की दावा करने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पहले एक सीरियल चलता था। मुंगेरीलाल के हसीन सपने और बिहार में यही सपना एनडीए के लोग देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा।

वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला पर अखिलेश प्रशाद सिंह ने कहा कि इतना बड़ा चंदा घोटाला आज तक कभी नहीं हुआ है।
लोगों को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर लोगों को काम का लालच दिखाकर काम किया गया। बीजेपी को 50 फीसदी से ज्यादा चंदा मिला। जो खुलासा हो रहा है उसे यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी और सरकार ने मिलकर बहुत बड़ा चंदा घोटाला किया है।

यह भी पढ़े : ‘बंगाल के बाद बिहार में भी कांग्रेस को सता रहा है डर’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...