रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से है। रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा।
Highlights
छवि रंजन को जमानत
इससे पहले दोनों पक्षों को सुनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। बरियातू स्थित चेशायर होम से जुड़े जमीन घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें ईडी ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था।
अब उन्हें झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। सेना के जमीन घोटाला मामले में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है।