Bihar में इन लोगों को जेल से मुक्त करेंगे तेजस्वी, कहा ‘हमारी सरकार बनी तो हम…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर Bihar में राजनीति काफी तेज हो रही है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे हुए हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जम कर हमला किया। तेजस्वी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लालू यादव पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे आज मेरे और लालू जी पर बयानबाजी करते हैं लेकिन उन्हें याद होना चाहिए कि उन्हें मंत्री और विधायक किसने बनाया था। Bihar Bihar Bihar 

अभी वे भाजपा में कुर्सी के लिए लगातार तेल मालिश करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन लोगों की रोजी रोटी लालू जी का नाम लिए बगैर नहीं चल सकता है। वहीं तेजस्वी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए वे कहते हैं कि हम सपना देख रहे हैं और हम अपने सपना को जल्दी ही सच करने जा रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित तारी व्यवसायी महाजुटान में पहुंचे तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि यह जुटान पासी समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें –  CM ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग भी की जाएगी प्रदर्शित…

बिहार में सबसे अधिक उत्पीड़न अगर किसी का हुआ है तो वह पासी समाज का हुआ है। आज पासी समाज को इस हालत में देख कर बहुत पीड़ा होती है। पासी समाज का मुख्य व्यवसाय तारी था जिससे उनका परिवार चलता था। बिहार में हुए जातिय गणना में सामने आया कि बिहार में इस समाज की आबादी करीब 1 प्रतिशत है जिसमें करीब 76 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं। लेकिन आज बिहार की सरकार ने इनका व्यवसाय बंद कर दिया। आज बिहार में शराबबंदी के नाम पर एससी एसटी समाज के लोगों को जेल में ठूसा जा रहा है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

हमलोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार शराबबंदी कानून से तारी को बाहर रखने की मांग की लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद के कारण पासी समाज के सामने अपराधी की श्रेणी में हैं। एससी एसटी समुदाय में आज के दिन डॉक्टर और इंजीनियर न के बराबर हैं। इस दौरान तेजस्वी ने घोषणा की कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो हम शराबबंदी कानून से तारी को हटा देंगे। बिहार में तारी के व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देंगे और तारी की वजह से जो लोग जेल में बंद हैं उन्हें भी मुक्त कर दिया जायेगा। इस दौरान तेजस्वी ने पासी समाज से चुनाव में सहयोग की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...