Advertisement
Advertisement

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ठनका गिरने से चार की मौत, कई जिलों में अलर्ट

रांची: झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश गुरुवार रात तक जारी रही। इस दौरान अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से तीन बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को रांची, खूंटी, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ठनका गिरने से चार की मौत
चान्हो में गुरुवार को तीन बच्चियां छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान ठनका गिरा और वे इसकी चपेट में आ गईं। मृतकों की पहचान परी उरांव (5), अली (10) और अंजलिका कुजूर (7) के रूप में हुई है। वहीं गुमला जिले में भैंस चराने खेत गए उरांव (30) की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।

बारिश का दौर जारी रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून का टर्फ लाइन इस समय जैसलमेर, कोटा, सीधी, रांची, बांकुड़ा और दीघा से गुजर रहा है। साथ ही दक्षिण ओडिशा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी झारखंड पर दिख रहा है। इसके चलते राज्य में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे में रांची में 12 मिमी, जमशेदपुर में 11 मिमी और सरायकेला में 67.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम अलर्ट


मानसून अब तक अपने दो-तिहाई सफर पर है। सामान्य तौर पर 82 दिनों में 627.4 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 641.7 मिमी बारिश हो चुकी है यानी सामान्य से 2.3% ज्यादा। पूरे चार महीने के सीजन में औसतन 868 मिमी बारिश होती है। ऐसे में सितंबर खत्म होने से पहले ही सीजन का लक्ष्य पूरा होने के संकेत हैं।
हालांकि देश के 9% हिस्से में अब भी बारिश सामान्य से कम है और यहां 30% की कमी दर्ज की गई है।

मानसून पर असर डालने वाले कारक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून तीन प्रमुख कारकों से प्रभावित होता है—एनसो (एलनीनो-ला नीना), आईओडी (इंडियन ओशन डायपोल) और एमजेओ (मैडेन जुलियन ऑसिलेशन)। वर्तमान में एनसो और आईओडी न्यूट्रल हैं, हालांकि आईओडी के नकारात्मक होने की संभावना है जो मानसून के लिए प्रतिकूल होगी। यदि सितंबर में एमजेओ सक्रिय नहीं होता तो आगे बारिश घट सकती है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...