Car Accident में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, चालक हिरासत में…

जमुई: जमुई में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जमुई के झाझा सोनो मुख्य पथ के मनीकुरा आश्रम के समीप की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घायलों की पहचान 11 वर्षीय सौर्य, 14 वर्षीय श्रीयांश कुमार, 45 वर्षीया सोनाली और 50 वर्षीय विवेक सहाय के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार धनबाद से खड़गपुर जा रहे थे तभी मनीकुरा आश्रम के समीप उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना में परिवार के सभी चार सदस्य घायल हो गए जिन्हे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को जमुई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुई है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पहले JP Nadda फिर पीएम आएंगे बिहार, राजद- कांग्रेस ने कहा ‘कुछ तो है’ तो जदयू भाजपा…

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Car Accident Car Accident

Car Accident

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...