Giridih Crime : बैंक का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी धराए, कस्टमर केयर के…

Giridih Crime : गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियो के पास से कई मोबाइल फोन सहित कई सामान भी बरामद किया है।

कीबब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : टांगी से काटकर बुजर्ग को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार ने ही काट डाला… 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई-साइबर डीएसपी

मामले की जानकारी प्रेस वार्ता कर देते हुए साइबर डीएसपी आबिद खा ने बताया कि बीते 2 मार्च को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत पपरवाटांड स्थित एक घर में दो शातिर साइबर अपराधी कई दिनों से साइबर ठगी कर रहे है।

Giridih Crime : मामले की जानकारी देते साइबर एसपी
Giridih Crime : मामले की जानकारी देते साइबर एसपी

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : पत्थर लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार हो रौंदा, मौके पर पहुंच गई दो थानों की पुलिस, हुआ क्या जाने… 

इसी प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान गठित टीम ने पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास से छापेमारी करते हुए दोनों साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Giridih Crime : Customer support.apk फाइल का लिंक भेजकर करते थे ठगी

गिरफ्तार अपराधियों में गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर चिकसोरिया का रहने वाला संतोष मंडल, तुलसी मंडल शामिल हैं। वहीं छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल, 9 सिम कार्ड, 1 आधार, 1 पैन कार्ड, 1 एटीएम, 1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। बताया गया कि इसमें से गिरफ्तार संतोष मंडल पहले भी साइबर कांड में जेल जा चुका है।

Giridih Crime : मोबाइल सहित कई सामान जब्त
Giridih Crime : मोबाइल सहित कई सामान जब्त

ये भी पढ़ें- Breaking : “बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर”-बजट पर बाबूलाल मरांडी का तंज… 

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने के लिए BOI.apk, केनरा बैंक, PM kisan saman nidhi yojana.apk, Customer support.apk, Electicity bill update.apk का फर्जी लिंक भेजकर लोगों के साथ ठगी करता था।

वहीं इस टीम में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम, गुंजन कुमार, आरक्षी सोनू कुमार, रणधीर कुमार व पुलिस लाइन प्राप्त सशस्त्र बल को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।
वहीं इस दौरान कुल 02 साइबर अपराधियों को पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...