वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने से मिली मुक्ति

जिला प्रशासन ने कीनन स्टेडियम में वैक्सीनेशन सेंटर का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : कोरोना टीका लगाने में अब जमशेदपुर नंबर वन होगा। जिला प्रशासन ने कीनन स्टेडियम में वैक्सीनेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया है। वैसे इस सेंटर पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी टीका दिया जाएगा।

स्टेडियम में 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को कोरोना टीका लेना है उन्हें अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वह बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे और उनको टीका लगाया जाएगा।

अभी जमशेदपुर झारखंड में नंबर वन है। लेकिन नंबर वन में स्टार पाने के लिए जमशेदपुर प्रशासन ने नई तरकीब निकाली है। जिनके पास मोबाइल नहीं है जो रजिस्ट्रेशन नहीं करा चुके हैं वह भी अब कीनन स्टेडियम में आकर कोरोना का टीका ले सकते हैं, और साथ में सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...