वैक्सीनेशन का महाअभियान, घर-घर लगेगा कोरोना का टीका

रांची : 15 जनवरी तक वैक्सीनेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाएगी. जिसके अंतर्गत वोटर लिस्ट से चिन्हित कर दो टू डोर टीका लगाया जाएगा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है.

रांची के डीसी रवि रंजन ने बताया कि 15 जनवरी तक हर हाल में पूरे जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करना है. इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर टीम का गठन करके डोर टू डोर सर्वे कराए जाएंगे. वोटर लिस्ट के अनुसार घर के सदस्यों को चिन्हित किया जाएगा. इसके लिए सहीया औऱ आंगनवाड़ी सेविका की भी मदद ली जाएगी.

वही रांची सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए वोटर लिस्ट को मंगाया गया है. आंगनबाड़ी सेविका और सहियायों की मदद से लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा और रोज शाम को टीकाकरण की रिपोर्ट जिला में भेजी जानी है. जिला से उसे राज्य स्तर पर भेजा जाएगा. इसके साथ-साथ जिन्होंने वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिया हो उनके घर पर धन्यवाद का स्टीकर लगाया जाएगा. जिन्होंने सिर्फ एक डोज लिया है उनके घर जाकर उन्हें दूसरा डोज लगाया जाएगा, और जिन्होंने दूसरे स्थान पर वैक्सीनेशन करवाया है. उसका सत्यापन भी किया जाएगा.

रिपोर्ट : करिश्मा

आज से दी जा रही है कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानिए पूरी जानकारी

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...