Fresh Political Violence in Bengal : नंदीग्राम में फिर सियासी हिंसा में मौत, मौके पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने लगाई पुलिस की क्लास

Nandigram : Fresh Political Violence in Bengal – पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम फिर सियासी हिंसा में जल उठा। यहां छठें चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि 7 अन्य के घायल हुए हैं।

गुरूवार को पूरे दिन स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च के बाद हालात तो काबू में है लेकिन तनावपूर्ण है। इसी बीच राज्य के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक दल नेता शुभेंदु अधिकारी तीसरे पहर तमतमाए हुए पहुंचे और सीधे थाने में घुसे। वहां मिले पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

हैं। गुरूवार को पूरे दिन स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के फ्लैग मार्च के बाद हालात तो काबू में है लेकिन तनावपूर्ण है।
हिंसाग्रस्त नंदीग्राम में फ्लैग मार्च करते केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान

शुभेंदु बोले- ‘थाने में कातिलों ने की थी मीटिंग, थानेदार को मजा चखाउंगा’

थाने के भीतर शुभेंदु अधिकारी जब पुलिस वालों पर बरसे, गरजे और दहाड़े तो मौजूद पुलिस वालों से कुछ जवाब देते नहीं बन पड़ रहा था। सिर्फ जांच होने की बात कही जा रही थी लेकिन शुभेंदु शांत नहीं हुए। शुभेंदु ने तमतमाए लहजे में चेताते हुए कहा – ‘जिनकी मौत हुई है वह केवल भाजपा कार्यकर्ता संजय आड़ी की मां रथीबाला नहीं थीं, वह मेरी भी मां थीं। उनकी हत्या से पहले कातिल इसी थाने में आए थे और थानेदार के साथ मीटिंग की थी।

वह मीटिंग किसलिए हुई, क्या बातें हुईं, कातिलों से थाने के ही भीतर मीटिंग से लोगों को क्या संदेश देने की कोशिश थी, इन सवालों का जवाब मेरे साथ ही नंदीग्राम की हर आम आदमी को चाहिए। जवाब न मिला तो फिर जनता जवाब देगी। थानेदार को मैं ही मजा चखाउंगा’।

नंदीग्राम फिर सियासी हिंसा में जल उठा। यहां छठें चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि 7 अन्य के घायल हुए हैं।
नंदीग्राम में ताजा सियासी हिंसा का मंजर

नंदीग्राम हिंसा में तृणमूल ने खुद को बेदाग बताया, भाजपा ने तृणमूल पर मढ़ा आरोप

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में बुधवार देर रात भाजपा की रथीबाला आड़ी की मौत हो गई थी जबकि उनके बेटे संजय आड़ी समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय तृणमूल नेताओं ने पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग किए जाने के बाद कहा कि इस हिंसा से तृणमूल का कोई लेना देना नहीं है।

तृणमूल नेताओँ ने आरोप लगाया कि भाजपा के दो गुटों में तनातनी के चलते यह हिंसा हुई जबकि भाजपा विधायक दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के बयान को बकवास बताया है। यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया।

नंदीग्राम ही वह इलाका है जहां कुछ साल पहले हुई सियासी हिंसा ने पश्चिम बंगाल की सत्ता बदल दी थी और वाममोर्चा का एकछत्र राज को खत्म कर पहली बार तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई। उस समय मौजूदा सीएम के नंदीग्राम में भरोसेमंद सियासी सिपहसालार यही शुभेंदु अधिकारी थे जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
नंदीग्राम हिंसा की वह ऐतिहासिक तस्वीर जिसमें ममता बनर्जी के संग शुभेंदु अधिकारी भी हैं जो वाममोर्चा के खिलाफ बदलाव की नंदीग्राम में बुनियाद बने थे

नंदीग्राम से ममता ने वाममोर्चा को धूल चटाई थी, तब मौजूदा भाजपाई शुभेंदु उनके साथ थे

पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। पश्चिम बंगाल में तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का शोर गुरूवार शाम को थम गया।

इनमें से नंदीग्राम ही वह इलाका है जहां कुछ साल पहले हुई सियासी हिंसा ने पश्चिम बंगाल की सत्ता बदल दी थी और वाममोर्चा का एकछत्र राज को खत्म कर पहली बार तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई। उस समय मौजूदा सीएम के नंदीग्राम में भरोसेमंद सियासी सिपहसालार यही शुभेंदु अधिकारी थे जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Fresh Political Violence in Bengal 
Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img