प्रेमिका के चक्कर में दोस्त ने लिया दोस्त की जान, 2 आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है कि वह कहावत तो आपने सुनी होगी की एक अनार दो बीमार। ताजा मामला है की खैरा गांव में किशोर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। जहां प्रेमिका के चक्कर में दोस्त ने दोस्त की पत्थर से कूच-कूच कर जान ले ली। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में उपयुक्त चाकू एवं एक मोबाइल को जब्त किया है।

जिस पर प्रेसवार्ता कर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फरवरी को सोनहन थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक किशोर की हत्या कर शव को झाड़ीनुमा खंडहर में फेंक दिया गया था। जिसके शव बरामद होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई थी। इसके बाद एक टीम बनाकर तकनीकी अनुसंधान मामले का जांच किया गया। मृतक खैरा गांव निवासी सुजीत राम उर्फ मुन्नाराम पिता कुमार राम के गांव के ही दोस्त संदीप कुमार एवं अजय राम दोनों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था। जोकि दोनों युवकों द्वारा मृतक को फोन कर झाड़ी नुमा जगह पर बलाया गया था।

उसी दौरान अभियुक्त संदीप कुमार के मोबाइल नंबर पर उनकी प्रेमिका का फोन आया एवं फोन कट गया। क्योंकि संदीप कुमार का मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण आउटगोइंग की सुविधा बंद थी। इसलिए मृतक का फोन मांग कर अपनी प्रेमिका से बात किया काफी देर बात करने के बाद संदीप द्वारा मोबाइल फोन मृतक को लौटा दिया गया। इसी बीच मृतक द्वारा संदीप के प्रेमिका का मोबाइल नंबर प्राप्त होने एवं भविष्य में उससे बात करने हेतु कहा गया जिसको लेकर दोनों में बहस हो गई एवं दोनों के बीच झड़प हो गई।

इसी दौरान संदीप कुमार के द्वारा मुन्ना राम के सिर पर ईंट चला दिया गया। जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। इस बात से संदीप कुमार एवं वहां मौजूद अजय राम डर गए कि मुन्ना राम होस में आकर घर जाकर सारी बात को खोल देगा। इसके वजह से दोनों मिलकर पास के एट एवं वहां पूर्व से रखे हुए चाकू से उसका चेहरा को दिया। इसके बाद दोनों ने चाकू पास के पोखरा में फेंक दिया एवं मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गए। मृतक के मोबाइल फोन को दो दिन बाद भभुआ में गाजि बाबा मजार के पास किसी से 15 रुपए में भेच दिया गया। वहीं अभियुक्त के निशानदेही पर घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...