दोस्त का दिल टूटा तो मिलकर दे दी जान

दोनों दोस्तों ने पेड़ पर लटककर कर ली लीला समाप्त

पलामू : कहते हैं ना जब प्यार में धोखा मिलता है तो दोस्त ही काम आता है. यह बात इस घटना से सच साबित हुआ है. प्रेमिका द्वारा प्यार में धोखा खाने के बाद एक दोस्त ने मरते दम तक अपने दोस्त का साथ दिया. प्यार में दोस्त का दर्द देखा नहीं गया और दोनों दोस्तों ने पेड़ पर लटक कर लीला समाप्त कर ली.

पूरी घटना पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 की है. आत्महत्या करने वालों लड़कों में एक दिव्यांग है और ट्राई साइकिल से चला करता था. पुलिस ने दोनों दोस्तों के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सुद्दु भुइयां नामक किशोर का किसी से प्रेम-प्रसंग था. सुद्दु का अपनी प्रेमिका से कुछ विवाद हो गया था. उसने पूरे मामले की जानकारी अपने दिव्यांग दोस्त रामजन्म को दिया. रामजन्म शाम के करीब चार बजे घर से खाना खाने के बाद एक साड़ी लेकर निकला. उसी साड़ी से दोनों ने पेड़ से लटक कर जान दे दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी सुद्दु ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहा. इस आत्महत्या की घटना को लेकर शोक की लहर है. लोगों के मुताबिक सुद्दु और रामजन्म की दोस्ती अटूट थी. दोनों अक्सर बोला करते थे कि दोनों साथ में जिएंगे और साथ में ही मरेंगे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. दोनों की दोस्ती के चर्चे पूरे इलाके में हो रहे है.

रिपोर्ट : संजीत

 

IPL के बीच नटराजन को दोहरी खुशी:सनराइजर्स हैदराबाद के यार्कर स्पेशलिस्ट पिता बने, टीम क्वालिफायर-2 में पहुंची

ब्रह्मराक्षस 2:57 वर्षीय रूपा दिवेतिया ब्रह्मराक्षस 2 शो में करेंगी एक्शन सीन्स, बोली, “इससे पहले जब एक्शन किया था तो 30 साल की थी”

सीक्रेट सगाई:बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक ने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई के एक साल बाद की अनाउंसमेंट, पहले पति से तलाक के चलते रखा सीक्रेट

EVM में गड़बड़ी:तीसरे चरण में भी चलती रही EVM की नखरेबाजी, कई बूथों पर बदली गई तब शुरू हुई वोटिंग, मतदाताओं को हुई परेशानी

सीएम ने दी पेयजल नियमावली को मंजूरी, हर शहरी को हर माह फ्री में मिलेगा 5000 लीटर पीने का पानी

गौतम गंभीर हुए आइसोलेट:घर में कोरोना का मामला आने के बाद कराया टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

IPL के बीच नटराजन को दोहरी खुशी:सनराइजर्स हैदराबाद के यार्कर स्पेशलिस्ट पिता बने, टीम क्वालिफायर-2 में पहुंची

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...