Advertisement
Advertisement

नवनिर्मित Schools के भवन का हो त्वरित हस्तांतरण, बैठक में सचिव ने दिए कई निर्देश…

सचिव का अधिकारियों को सख्त निर्देश। क्षेत्रीय दौरे के बाद निरीक्षण रिपोर्ट में महत्वपूर्ण सुझाव और प्रतिक्रियाएँ अवश्य दें Schools 

पटना: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और लंबित कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सचिव कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभाग के सचिव ने नवनिर्मित विद्यालयों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके विद्यालयों के त्वरित हस्तांतरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि नए शैक्षणिक सत्र का संचालन नवनिर्मित भवनों में सुचारू रूप से हो सके। संबंधित अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 नवनिर्मित विद्यालयों को स्थानांतरित कर दिया गया है। सचिव ने इन विद्यालयों में अविलंब कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और लाइब्रेरी स्थापित करने तथा जीविका द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Schools  Schools  Schools  Schools  Schools  Schools  Schools 

यह भी पढ़ें – Bihar में आने वाली है 49 हजार पदों पर वैकेंसी, देख लें विभागवार रिक्तियों की संख्या…

विद्यालयों में नामांकन की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्देश दिया कि 22 अप्रैल के बाद रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से भरा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में विभागीय भवन बन चुके हैं, वहां पूरी क्षमता से नामांकन सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने विभाग द्वारा निर्मित भवनों में संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं तक सुचारू शिक्षण के लिए पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सचिव ने सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि के भुगतान की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुझाव दिया कि धोखाधड़ी से बचने के लिए राशि का भुगतान करने से पहले भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – मिथिलांचल को PM देंगे बड़ी सौगात, बिहार के पहले नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा करेंगे रवाना…

सचिव ने बैठक में नवनिर्मित छात्रावासों की वर्तमान स्थिति और उनमें मेस संचालन की व्यवस्था पर भी चर्चा की। इस दौरान सचिव ने निम्नलिखित मुद्दों पर भी चर्चा की। Schools  Schools  Schools  Schools 

  • अन्य पिछड़ा वर्ग बालक आवासीय +2 विद्यालय एवं बालिका छात्रावास का संचालन/निर्माण: सभी प्रमंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग बालक आवासीय +2 विद्यालयों के संचालन और प्रमंडल स्तर पर 100 आसन वाले बालिका छात्रावासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • वर्किंग वुमेन हॉस्टल का निर्माण: प्रमंडल स्तर पर वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
  • विद्यालयों के प्राचार्यों का प्रशिक्षण: सचिव ने विद्यालयों के प्राचार्यों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में पदों का सृजन: अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों और नर्सों जैसे आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
  • बजट: विभागीय बजट की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें – मरीन ड्राइव पर Drone उड़ा रहा था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में….

सचिव ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे विद्यालय निर्माण कार्यों की स्थिति का निरीक्षण करते समय निरीक्षण रिपोर्ट के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करें। उन्होंने नए निर्मित विद्यालय भवनों और जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावासों में बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के मंत्री की तरफ से प्राप्त पत्रों पर भी त्वरित कार्रवाई करें।

बैठक में यह भी बताया गया कि अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारियों द्वारा प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना की प्रभावी निगरानी के लिए लैपटॉप क्रय की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए निविदा जारी हो चुकी है।इसके अतिरिक्त, यह जानकारी दी गई कि पांच अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा बेल्ट्रोन की सहायता से KYP केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, और सचिव ने इन केंद्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शुरू करने का निर्देश दिया। सचिव कार्यालय वेशम में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में विभाग के अपर सचिव, उप सचिव एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   BJP ने ED को बना दिया है Election Department, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में….

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...