लालकिले की प्राचीर से PM मोदी ने लगातार 12वीं बार फहराया तिरंगा, कहा- आजादी का ये महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है

नई दिल्ली : भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है। उन्होंने लगातार 12वीं बार लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी देश के नाम अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर जोर दे सकते हैं। लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी के ही नाम है। उन्होंने 2024 के स्वतंत्रता दिवस मौके पर 98 मिनट तक भाषण दिया था।

Goal 7 22Scope News

लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी है। कुल 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 3,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स पैनी नजर रखे गए हैं। सुरक्षा के लिए कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौसम विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस साल स्वतंत्रता दिवस का थीम ‘नया भारत’ रखा गया है।

हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है – PM मोदी

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है। एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है। संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को प्रकाश दे रहा है। ये सामूहिक सिद्धियों का पर्व है। लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। हमने धारा 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

PM Modi Tiranga 2 22Scope News

ये महापर्व 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है – PM

प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।

दुश्मन को पता भी नहीं चला कौन से हथियार थे – मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था। आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि मेड इन इंडिया ने कमाल कर दिया। दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे। अगर हम आत्मनिर्भर ना होते, क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी तीव्र गति से कर पाते। पता नहीं कौन साजो-सामनान मिलेगा, इसकी चिंता बनी रहती। लेकिन हमें मेड इन इंडिया की शक्ति सेना के हाथ में दी इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट, हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही। ये पिछले 10 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं।

यह भी देखें :

PM ने कहा- सिंधु समझौता एकतरफा था

लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तय किया है खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे। भारतीय नदियों का पानी दुश्मनों को सींच रहा है। हिंदुस्तान को उसके हक का पानी मिलेगा। इस पर हिंदुस्तान के किसानों का हक है। सिंधु समझौता एक तरफा और अन्यायपूर्ण था। राष्ट्रहित में ये समझौता मंजूर नहीं है।

PM Modi Tiranga 1 22Scope News

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी बोले- न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे

15 अगस्त का विशेष महत्व भी देख रहा हूं। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी और पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस तरह कत्लेआम किया। धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया। पत्नी के सामने पति को गोलियां, बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। देश के सीने को झलनी कर दिया गया है। हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे। वो मानवता के समान दुश्मन हैं। उनमें कोई फर्क नहीं है। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रही है लेकिन हम इसे नहीं सहेंगे। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।

विकसित भारत रोजगार योजना आज से देशभर में लागू

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

PM Modi Tiranga 1 1 22Scope News

मैं दिवाली पर आपको डबल तोहफा दूंगा, बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है। इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा. जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी।

PM Modi Tiranga 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े :  कल स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम, जानिए

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...