PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर फहराया 11वीं बार तिरंगा, कहा- आजादी के दीवानों को नमन करने का पर्व

नई दिल्ली : देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराया। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने महासत्ता को हरा दिया था, आज तो हम 140 करोड़ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के बलिदानी सपूतों को नमन करने का दिन है। सीमाओं की सुरक्षा करने वालों को नमन का दिन है। देश पर मर मिटने वालों को नमन करने का आज दिन है। आजादी के दीवानों को नमन करने का पर्व का दिन है।

संबोधन से पहले पीएम मोदी को स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में करीब 6000 स्पेशल अतिथियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में खासतौर पर अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से जुड़े लोग, मेरा युवा भारत के वॉलंटियर्स, आदिवासी समुदाय के लोग और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी देखें :

सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो गर्व होता है – PM मोदी

लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में सबसे तेज गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ। कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है।

यह भारत का स्वर्णिम कालखंड – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18 हजार गांव में समय सीमा के अंदर बिजली पहुंचाएंगे और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है। यह भारत का स्वर्णिम कालखंड है, यह मौका जाने नहीं देना है।

हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित – मोदी

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का है। अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आजादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है। हमारे रिफॉर्म राजनीतिक मजबूरी नहीं हैं। हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित हैं।

प्राकृतिक आपदा के कारण चिंताएं बढ़ीं – PM

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ। आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था। हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे CM नीतीश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...