हाईकोर्ट के नए भवन में पहले कार्यदिवस में 5 सदस्यों वाली पूर्ण पीठ करेगी सुनवाई

रांची: हाईकोर्ट के नए भवन में पहले कार्यदिवस, यानी 12 जून, को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पूर्ण पीठ पर झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (जेट) के आदेश के खिलाफ अपील के मामले की सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (जेट) के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर हो सकती है या नहीं।

बता दें कि प्रतिवादी स्कूल प्रबंधकों की ओर से बहस पूरी हो गई है। मामले में अपीलार्थियों की ओर से फिर से 12 जून को बहस होगी। अप्रैल माह में हुई इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान सभी अपीलार्थियों की ओर से बहस पूरी हो गई थी। दरअसल, इस मामले में एक ही बिंदु पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जिसमें एक में कहा गया है कि जेट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील होगा और दूसरे में कहा गया है कि अपील नहीं हो सकता है, इस पर फैसला आएगा।

अपीलार्थियों की ओर से मामले में यह सवाल भी उठाया गया है कि जेट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में झारखंड शिक्षा अधिनियम की धारा 15 में एकल पीठ में अपील दायर करने का प्रावधान है। क्या एकल पीठ के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर हो सकती है या नहीं।

इस मामले को लेकर विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, उपेंद्र कुमार पांडे, कृष्ण कुमार झा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। नए हाईकोर्ट भवन में 12 जून को कुछ जनहित याचिकाएं भी सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सूचीबद्ध हैं।

जिसमें जेल सुधार और क्षमता से अधिक कैदियों के रखे जाने का मामला भी शामिल है। साथ ही कुछ सजायाफ्ता कैदियों की ओर से जेल से रिहाई के लिए दिए गए आवेदन पर भी सुनवाई होगी।

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...