सिमडेगा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल से पर्यटन विभाग भारत सरकार द्वारा प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामरेखा धाम के लिए 25 करोड़ रुपये की प्रथम फेज की राशि स्वीकृत हुई है। इसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शीघ्र किया जाएगा।
वहीं ऐतिहासिक रामरेखा धाम के विकास के लिए राशि स्वीकृत होने पर धाम से जुड़े हुए साधु-संत, पदाधिकारी, राम भक्त एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।


