प्रकाशित:
रांचीः राज्य में लोकसभा की मतगणना के बीच गांडेय उपचुनाव में भी आज मतगणना जारी है। इस सीट से बीजेपी ने दिलीप वर्मा को उतारा था जबकि जेएमएम ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा है।
गांडेय उपचुनाव मतगणना के बीच रोचक मोड़ पर आ गया है। गांडेय में जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।
अभी तक मिले आंकड़ो के मुताबिक जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन 1148 वोटों से आगे चल रही है। कल्पना सोरेन को अभी तक 16203 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 55055 मिले हैं।
Highlights


















