बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में सक्रिय ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, छह बोतल कोरेक्स कफ सिरप और 215 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का भवानीपुर वार्ड-3 निवासी सौरभ कुमार उर्फ राजा कुमार और सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का पकड़ी वार्ड-17 निवासी दिलखुश कुमार है। राजा फिलहाल सदर थाना के वार्ड-3 आनंद विहार और दिलखुश वार्ड-1 आनंद विहार नौलखिया में रह रहा है।

वहीं सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने मधेपुरा सदर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में सदर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कई ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी की जा रही थी। इसको लेकर विभाग द्वारा केस भी दर्ज कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश कुमार ने मधेपुरा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम में सदर थानाध्यक्ष और कमांडो टीम भी शामिल थे।

बताया जाता है कि टीम को गुरुवार शाम गुप्त सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला गिरोह वार्ड-3 में अजीत यादव के लॉज पर जुटा हुआ है। टीम ने वहां पर छापेमारी कर सौरभ कुमार उर्फ राजा कुमार और दिलखुश कुमार को पांच लीटर ट्रांसफार्मर का तेल के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से दो मोबाइल, छह बोतल कोरेक्स कफ सिरप, 215 ग्राम गांजा, 5530 रुपया नकद और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में युवकों ने अपने चार अन्य सहयोगियों के नाम भी बताया जिनके साथ मिलकर वह ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया करते थे। पकड़े गए युवकों ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल बेचकर हुई आमदनी से वह लोग कोरेक्स और गांजा का अवैध कारोबार करते थे। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...