पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले गिरोह का किया खुलासा, शातिर व 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। जिसमें शातीर व 20 हजार का इनामी अपराधी बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीत कुमार सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का एक ई-रिक्शा व चार बैट्री के साथ सभी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। इस संबंध मे बेतिया एसडीपीओ विवेक दिप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आए दिन जिले से ई-रिक्शा चोरी की घटना सामने आ रही थी।

DIARCH Group 22Scope News

इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया – SP

बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सबसे पहले यूपी कुशीनगर के मोहम्मद गैसोलीन आजम को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसके ही निशानदेही पर बहनोई पप्पू साह और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया। फिर चोरी के एक ई-रिक्शा व उसमें प्रयुक्त चार बैट्री को जब्त किया। पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने लौरिया व मुफस्सिल थाना से ई-रिक्शा चोरी मे अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी को न्यायिक सुरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, चार बदमाश गिरफ्तार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...