मुंगेर से भागलपुर तक बनाया जायेगा गंगा पाथवे, सम्राट चौधरी ने की और कई घोषणाएँ

मुंगेर: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने ऊपर 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज केस में सुनवाई के दौरान मुंगेर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में सुनवाई के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में ए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा ही मुंगेर और भागलपुर के विकास को प्राथमिकता दी है।

मुंगेर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए भारत सरकार ने सहमति दे दी है साथ ही मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे गंगा एक्सप्रेसवे की भी सहमति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। जिस तरह से राजधानी पटना में गंगा पाथवे बनाया गया है उसी तरह से मुंगेर से भागलपुर तक गंगा पाथवे बनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर राजा कर्ण की धरती है। इस धरती पर राजा कर्ण ने सूर्य की उपासना की और इस बात का ध्यान रखते हुए छत घाटों का निर्माण कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें – IIT पटना में लघु संगोष्ठी का आयोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में खोज एवं नई पीढ़ी…

सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर सुल्तानगंज अगुवानी पुल पर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। वहां रेलवे से 17 एकड़ जमीन लिया जा रहा है इसके साथ ही पर्यटन के विकास की दिशा में भी काम शुरू हो जायेगा। सुल्तानगंज से देवघर तक फोर लेन का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही श्रावणी मेला में कांवरियों को को परेशानी न हो इसके लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम किया जा रहा है अब पांच साल तक मेंटेनेंस की व्यवस्था की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहटा एयरपोर्ट का नाम होगा स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...