होटल मालिक हत्याकांड में गैंगस्टर छोटा राजन दोषी करार

मुंबई. खबर मुंबई से आ रही है। मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को गैंगस्टर छोटा राजन को 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या मामले में दोषी ठहराया है। जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालिक थीं।

गैंगस्टर छोटा राजन दोषी करार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 मई 2001 को जया शेट्टी को उनके होटल के अंदर छोटा राजन गिरोह के दो सदस्यों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया में राजन की गिरफ्तारी हुई थी। भारत निर्वासित होने के बाद वे वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

छोटा राजन हाल फिलहाल में पिछले साल तब सुर्खियों में आया था, जब उसने फिल्म निर्माता हंसल मेहता और वेब सीरीज ‘स्कूप’ का निर्माण करने वाले मैचबॉक्स शॉट्स एलएलपी के मालिकों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट (एचसी) का दरवाजा खटखटाया था। अपने मुकदमे में राजन ने फिल्म निर्माता द्वारा उनकी तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

राजन के अनुसार, यह उनके अधिकारों का उल्लंघन था, क्योंकि फिल्म निर्माता ने उनकी अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने अदालत से निर्माताओं को श्रृंखला जारी करने से स्थायी रूप से रोकने का आग्रह किया था।

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...