हार्डवेयर व्यापारी राजन सेठ की पत्नी ने की सुसाइड

गया : गया के रामपुर थाना क्षेत्र के गोवालबिगहा मोड़ के पास हार्डवेयर व्यापारी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में राजन सेठ ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह में उनसे बात हुई थी और उन्होंने उनसे चाय बनाने को कहा। जिस पर उनकी पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में चली गई और फिर अचानक बाहर कुछ गिरने की बहुत जोर की आवाज आई। जब खिड़की से देखा तो उनकी पत्नी का शव नीचे गिरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि पत्नी एक साल से डिप्रेशन की शिकार थी। इससे पहले भी तीन बार उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया था। राजन सेठ ने बताया कि सुसाइड से पहले उनकी पत्नी किचन में अपने हाथ का नश काट ली थी। जिसकी जानकारी उन्हें घटना के बाद मिली। राजन का एक चार चार साल का बेटा भी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : लूट मामले का खुलासा, STF जवान सहित 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...