सिक्किम में बस दुर्धटना में घायल छात्राओं को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी शुरु

 Gangtok– सिक्किम में बस दुर्धटना के शिकार सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के छात्रों को रांची लाने की तैयारी शुरु हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया है.

Hemant tweet 22Scope News

अपने ट्वीटर एकाउंट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि “बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वहीं समुचित ईलाज की व्यवस्था करवायी गयी है. बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाकर बच्चों को राहत पहुंचाने का काम तीव्र गति से हो, ताकि कोई भी अनहोनी घटना न घट पाए”

यहां बता दें कि सभी घायलों को केंद्रीय रेफरल अस्पताल, एम में भर्ती करवाय गया है. इसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

मौसम बना एयरलिफ्ट में बाधा

यहां बता दें कि सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची की छात्राएं गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए बस पर सवार होकर सिक्किम  घुमने गयी थी, इस बीच रास्ते में ही ऑरेंज गांव (माइल ताडोंग) के पास दुर्धटनाग्रस्त हो गया. सभी छात्रों को फिलहाल स्थानीय सीआरएच में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो छात्राओं की स्थिती गंभीर बनी है, जबकि कई के हाथ पैर में चोट आयी है. बस में करीबन 26 छात्राएं सवार थी.

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को फोन कर सभी छात्राओं के बार में जानकारी हासिल किया, साथ ही इन बच्चों को एयरलिफ्ट कर लाने की तैयारी की तैयारी शुरु करने का निर्देश दे दिया. लेकिन मौसम की खराबी इसमें बड़ी बाधा मानी जा रही है.

सड़क दुर्धटना में पुजारी की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...