गार्डनियर रोड अस्पताल का होगा कायाकल्प, राजधानी का बड़ा मेडिकल सेंटर नई और अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस, दवा से जांच तक मिलेगी सारी सुविधा

गार्डनियर रोड अस्पताल का होगा कायाकल्प, राजधानी का बड़ा मेडिकल सेंटर नई और अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस, दवा से जांच तक मिलेगी सारी सुविधा

9 दिसंबर, पटना: बिहार सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक बुनियादी सेवाओं को और सुगम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उद्देश्य यह है कि आम लोगों को बेहतर इलाज के लिए अब न प्रदेश से बाहर जाना पड़े, न ही जिला छोड़ना पड़े। इसी पहल के तहत राजधानी पटना के चर्चित गार्डनियर रोड अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

27cd31f1 73e4 4241 835a 5bd8eb15ab16 22Scope News

अस्पताल के निदेशक मनोज सिन्हा के अनुसार, अस्पताल के पूर्ण रूपांतरण की योजना तैयार हो चुकी है और इसके लिए नया डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाया जा रहा है। रिनोवेशन में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग होगा, ताकि मरीजों को दवाओं के साथ-साथ सभी आवश्यक जांच और उपचार एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें।

मौजूदा भवन की जगह बनेगा सात मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल, 100 बेड की सुविधा होगी उपलब्ध

मिली जानकारी के अनुसार, गार्डनियर रोड अस्पताल के नवनिर्माण का काम एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। नए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के मुताबिक, मौजूदा भवन को पूरी तरह हटाकर उसकी जगह सात मंज़िला अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

नई संरचना में 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मरीजों को अब व्यापक सुविधाएं मिल सकेंगी। निदेशक मनोज सिन्हा ने बताया कि अस्पताल को नवीन तकनीक और आधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

फिलहाल अस्पताल में केवल 5 से 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन नई बिल्डिंग तैयार होने के बाद यह क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान गार्डनियर रोड अस्पताल ने जांच और वैक्सीन सुविधा देकर बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचा कर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

मरीजों ने रिनोवेशन की खबर पर जताई खुशी

वहीं नये अस्पताल के बनने पर मरीजों को भी ज्यादा फायदा औ सहुलियत मिलेगी। इलाज कराने आये हिमांशु ने बताया कि इससे हम बीपीएल मरीजों को बहुत सहायता मिलेगी। नयी व्यवस्था होने से हमें इलाज के लिए अन्य अस्पताल में नहीं जाना होगा। वहीं दूसरे मरीज अमित ठाकुर ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में छोटा-छोटा जांच के लिए भी बड़ी फीस देनी पड़ती है। गार्डनियर रोड अस्पताल का रिनोवेशन हो जाना बेहद खुशी की बात है। अब मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

ये भी पढ़े :    CM ने द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कहा- तेजी से पूर्ण हो काम

 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...