गर्दनीबाग थाने को मिली बड़ी कामयाबी, एंबुलेंस में छुपाकर लाई गई विदेशी शराब जब्त

पटना : ये कैसी शराबबंदी जहा अवैध शराब का काला खेल लगातार जारी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी 2016 से लागू कराने के आदेश सरकार ने जारी किए, जिसके लगभग सात सालो में अवैध शराब कारोबारियों ने पैलरल इनकम प्लान तैयार कर लिया है। इस अवैध शराब के काला खेल ने सरकार के सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी है। अबतक आंकड़ों में एक साल में करोड़ो रूपए के अवैध शराब की खेप को मद्य निषेध और पुलिस ने बरामद कर उसे नष्ट किया है। बावजूद इसके कारोबारी और माफिया मानने को तैयार नहीं है।

ताजा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर के पास का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने पंजाब निर्मित विदेशी शराब भड़ी एंबुलेंस को पुलिस ने जब्त किया है। जिसमें पुलिस में लगभग 1500 लीटर अलग-अलग ब्रांड की शराब की खेप को बरामद किया है। वहीं एंबुलेंस चालक कृष्णा कुमार हरियाणा निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में शराब की डिलिवरी मुजफ्फरपुर ले जा रहा था।

गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लखनऊ से एंबुलेंस में छुपा कर विदेशी शराब की खेत को बिहार के मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देना है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनिसाबाद गोलंबर पर चेकिंग लगा लखनऊ से आ रही एंबुलेंस को पकड़ा जिस्म अलग-अलग कंपनी के विदेशी शराब को जब्त किया गया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...