Commercial Advertisment

हजारीबाग में किया गया गौशाला मेले का आयोजन, कलाकारों ने लोगों को झुमाया

हजारीबागः सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड में जुलजुल और सितागढा ग्राम के बीच कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला मेला का आयोजन किया गया। पिछले 127 साल से गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां वधशाला में जा रही गायों को बचाकर सुरक्षित रखा जाता है। माता लक्ष्मी के पूजन के आठवें दिन गोपाष्टमी मेला का आयोजन होता है।

हजारीबाग गोशाला 22Scope News

गौशाला मेले का शुभारंभ गौशाला परिसर अवस्थित भगवान राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के उपरांत गौ माता की आराधना और गौ पूजन के साथ हुआ। यहां आने वाले सभी अतिथियों का गौशाला के सचिव श्रद्धानंद सिंह सहित गौशाला से जुड़े अन्य सदस्यों ने अंग-वस्त्र और मेला का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मान किया। मेले में झारखंडी सहित भारतीय पारंपरिक व्यंजनों के कई स्टाॅल लगाए गए जहां लोगों ने अपने मनपसंद व्यंजनों का लुप्त उठाया।

ये भी पढ़ें- लखीसराय गोलीकांड : घायलों को देखने PMCH पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

 बैंड और कलाकारों की टीम ने लोगों का मनोरंजन किया

आम जनता के साथ गणमान्य लोगों ने भी मेला में उपस्थित होकर गौ-माता को चारा-गुड खिलाया एवं आम-आवाम के संग घंटों मेला का लुप्त उठाया। मेले को लेकर पूरे गौशाला परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था और जगह-जगह गौ माता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सेल्फी प्वाइंट और कई प्रकार के धार्मिक और सामाजिक स्टाॅल का निर्माण किया गया था।

मेले में देश के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में ख्यातिप्राप्त सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप के लोकप्रिय जॉर्ज बैंड और ब्रास बैंड ने देशभक्ति गीतों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। संस्कार भारती, हजारीबाग इकाई से जुड़े कलाकार प्रल्हाद सिंह और कई स्थानीय कलाकरों की संस्था, कलाकार और उनकी टीम से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने भी अपने हुनर का जलवा बिखेरते हुए गौ संरक्षण और संवर्धन का संदेश बखूबी बिखेरा।

ये भी देखें- विराट और रोहित Final के बाद फैमिली संग अहमदाबाद से लौटे मुंबई, सचिन और आशा भोंसले भी लौट आए

 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...