गया : गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) के नूतन लेक्चर थिएटर में कॉलेज के दो के 21 बैच के छात्रों की ओर से शानदार दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में ANMMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और सुपरिटेंडेंट डॉक्टर किशोर कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एचओडी सर्जरी डॉक्टर ए बरकात साहब शामिल हुए।
विभिन्न समुदाय के सभी छात्र-छात्राएं शामिल होकर आपसी भाईचारा व सौहार्द का पेश किया मिसाल
इसके अलावे शहर के वरिष्ठ चिकित्सक के साथ कॉलेज के विभिन्न समुदाय के सभी छात्र-छात्राएं शामिल होकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का मिसाल पेश किया। कॉलेज के छात्रों द्वारा पहली बार सामूहिक रूप से दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इफ्तार पार्टी के सफल आयोजन में डॉक्टर एमएच खान और डॉक्टर अबू गुफरान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रोफेसर एपी (पीजी), एसआरजेआर (यूजी) के साथ अत्फर जाहुव और अदीबा जास्मीन ने सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी में लगभग 500 लोगों ने शिरकत किया।
यह भी देखें :
बड़ा ही सौहार्दपूर्ण माहौल था – प्रिंसिपल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
मौके पर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया की बड़ा ही सौहार्दपूर्ण माहौल था और इससे आपसी भाईचारा का संदेश जाता है। सभी आयोजकों को आभार प्रकट करता हूं और आशा करता हूं कि इसी प्रकार सभी लोग आगे बढ़े। वहीं सुपरिंटेंडेंट केके सिन्हा ने बताया कि हमने सोचा ही नहीं था कि बच्चे इस तरह का आयोजन करेंगे बहुत ही अच्छा माहौल था।

यह भी पढ़े : CM ने आयोजित किया इफ्तार पार्टी, राज्यपाल और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















