Advertisment

Gaya: दो साल बाद लौटेगी रथ यात्रा की रौनक, श्रद्धालुओं में उत्साह

रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल 

गया : दो साल बाद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की रौनक लौटेगी, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है.

इस बाबत जिले के बोधगया जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई.

जिसमें मंदिर के सचिव राय मदन किशोर ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि

बोधगया प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2022 का

आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है.

2020-21 में कोविड19 लॉकडाउन की वजह से रथ यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था.

इसलिए इस बार रथ यात्रा का आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं आम जनों में काफी उत्साह दिख रहा है. 

आज खुलेगा पट

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन वर्ष 2013 से हो रहा है

और प्रत्येक वर्ष यात्रा के प्रति लोगों का रूझान एवं आकर्षण बढ़ रहा है.

इस वर्ष श्री जगन्नाथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम के तहत 29 को भगवान का पट खुलेगा.

जिसमें आम श्रद्धालुओं एवं धर्मा अनुरागी भगवान नौ कलेवर का दर्शन करेंगे.

भंडारा होगा आयोजन

इस अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना के उपरांत संध्या में भंडारा आयोजन होगा. इसी तिथि पर संध्या में अखंड रामचरितमानस का पाठ आरंभ होगा. जिसके लिए पंडित अभिषेक पाठक महाराज जी को जमशेदपुर से आमंत्रित किया गया है. वहीं 1 जुलाई को भगवान का भव्य रथ यात्रा निकाला जाएगा.

जगन्‍नाथ रथ यात्रा 2022 शेड्यूल

  • 01 जुलाई 2022 को जगन्‍नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होगी और गुंडिचा मौसी के घर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्‍थान करेगी. इसके बाद भगवान जगन्‍नाथ 7 दिन तक यहीं विश्राम करेंगे.
  • 08 जुलाई 2022 को भगवान जगन्‍नाथ संध्या दर्शन देंगे. मान्‍यता है कि इस दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से 10 साल तक श्रीहरि की पूजा करने जितना पुण्य मिलता है.
  • 09 जुलाई 2022 को बहुदा यात्रा निकलेगी. इसमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ घर वापसी करेंगे.
  • 10 जुलाई 2022 को सुनाबेसा होगा. यानी कि जगन्नाथ मंदिर लौटने के बाद भगवान अपने भाई-बहन के साथ फिर से शाही रूप लेंगे.
  • 11 जुलाई 2022 को आधर पना होता है. यानी कि रथ यात्रा के तीनों रथों पर दूध, पनीर, चीनी और मेवा से बना एक विशेष पेय चढ़ाया जाता है.

रिपोर्ट: रंजन कुमार

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...